Gaya News: कार और ऑटो से शराब व बीयर बरामद,दो गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: बहेरा थाना क्षेत्र के थाना गेट के समीप से पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह एक कार वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही संबंधित मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया। बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से एक कार वाहन से डोभी-चतरा सड़क मार्ग के रास्ते शराब तस्करी की जा रही है। इसके बाद सुरक्षाबलों द्धारा तत्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को थाना गेट के समिप जांच के लिए रुकवाया गया। जांच के दौरान कार में छुपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब की कुल मात्रा 252 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं, लोहरदगा जिला, थाना कूड़ू, चंदनवा टोली के चालक संजय भगत को गिरफ्तार किया। इधर एक अन्य कार्रवाई में थाना गेट के समिप से ही एक ऑटो से 48 लीटर बीयर जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.