Gaya News: कसला गांव के समीप 16 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के कसला गांव के समीप लगे 16 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर को चोरों ने बुधवार रात चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल कराने और चोरी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बताया जाता है कि चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को खोलकर उसमें लगे क्वायल की चोरी कर ली। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कर्मियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। वहीं, गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.