Gaya News: कवी नरेंद्र सिंह की पुस्तक "छंद साधना " का लोकार्पण 24 अगस्त को होगा
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: हिंदी एवं मगही के रचनाकार कवि नरेंद्र सिंह की 11वीं पुस्तक 'छंद साधना' का लोकार्पण 24 अगस्त को जमशेदपुर स्थित आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के ऑडिटोरियम में होगा। सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक नरेंद्र सिंह मोहनपुर, अतरी के निवासी हैं। पुस्तक में दोहा, सोरठा, रोला, कुंडलिया, चौपाई, हरिगीतिका, सरसी, श्रृंगार, धनाक्षरी सहित 134 छंदों का संग्रह है। लेखक ने पारंपरिक छंदों के साथ विभिन्न छंद विधाओं के मात्राविधान और रचना पद्धति को सरल तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक छंद सीखने और सृजन में रुचि रखने वाले साहित्य प्रेमियों के लिए संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगी। लोकार्पण समारोह साहित्य श्री दरबार फाउंडेशन, रीवा के सौजन्य से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.