Gaya News: करियादपुर बाजार में नाली नहीं, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
गया, अक्टूबर 22 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड के करियादपुर मुख्य बाजार में नाली नहीं होने के कारण घरों और दुकानों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से कीचड़ और गंदगी की स्थिति बनी रहती है। समाजसेवी मनोज वर्मा, पूर्व उप प्रमुख रामचंद्र यादव, बासुदेव प्रसाद, हेमंत कुमार, संतोष प्रसाद केशरी, इंद्रदेव वर्मा, मुकेश कुमार आदि ने जिला प्रशासन से नाली निर्माण करवा समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.