गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय स्थित टंडवा पंचायत भवन में मंगलवार को कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत आठ शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। प्रत्येक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तीन-तीन हजार रुपये दिए गए। मुखिया बिमला देवी और पंचायत सचिव संगीता कुमारी ने लाभुकों को राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब और असहाय परिवारों को परिजन की मृत्यु पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देना है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन के बाद पात्र लाभुकों के बीच राशि वितरित की गई है। शेष लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...