Gaya News: ऑटो में सफर के दौरान महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: शहर में सक्रिय उच्चकों ने ऑटो में सफर कर रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली। पीड़िता टिकारी थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी अंशु कुमारी हैं। उन्होंने कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने मायके मानपुर से बेलागंज जाने के लिए निकली थीं। किरानी घाट स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से ऑटो में सवार हुईं। रास्ते में छह युवक भी उसी ऑटो में चढ़ गये। बेलागंज पहुंचकर जब उन्होंने अपना बैग देखा तो वह ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑटो में सवार संदिग्ध युवकों की पहचान के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.