Gaya News: ऑटो चोरी मामले में टनकुप्पा से गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: कोंच थाना क्षेत्र से चार वर्ष पहले चोरी हुए ऑटो मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को टनकुप्पा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि आरोपी गोरेलाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी टनकुप्पा थाना क्षेत्र के साहिल पथरा का निवासी है। उन्होंने बताया कि कोंच थाना क्षेत्र से 21 अक्तूबर 2022 को ऑटो चोरी हुई थी। इस मामले में उसवक्त पीड़ित वाहन मालिक ने कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।ऑटो को पहले ही बरामद कर लिया गया था।पुलिस अनुसंधान में गोरेलाल का नाम सामने आने के बाद टनकुप्पा पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.