Gaya News: एसडीएम ने पकड़े 45 भैंस लदी तीन गाड़ी, आठ लोग गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: शेरघाटी एसडीएम जतिन कुमार ने बुधवार अहले सुबह आमस के सांव टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर 45 भैंस लदी तीन गाड़ियां पकड़ीं। मौके से चालक, खलासी और व्यापारी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गाड़ियों को आमस थाने के हवाले कर दिया गया। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि दो पिकअप और एक ट्रेलर पर भैंस, भैंसा और पाड़ा लदे थे। इन्हें झारखंड से भोजपुर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसडीएम ने वाहन जांच के दौरान गाड़ियों को पकड़ लिया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: दो कंटेनर में लादे गए 73 भैंस-भैंसा जब्त, यूपी और लोहरदगा के छह पशु तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार लोग यूपी, रोहतास, गया, झारखंड और भोजपुर के रहने वाले हैं। जब्त पशुओं को बोधगया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.