Gaya News: एसडीएम की छापेमारी के बाद भी गुरुआ में अवैध नर्सिंग होम एव जांच घरो का संचालन जारी
गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: गुरुआ में शेरघाटी एसडीएम की छापेमारी के बावजूद अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब का संचालन जारी है। संचालक बिना किसी रोक-टोक के अपना कारोबार चला रहे हैं। बताया जाता है कि बीते दिनों एसडीएम ने गुरुआ में छापेमारी की थी। हालांकि, इस दौरान केवल एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई थी। अन्य अवैध संस्थानों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में सीएचसी गुरुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.