गया, अगस्त 22 -- Gaya News: मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार को एसएस कॉलोनी के समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि फल्गु नदी से एसएस कॉलोनी के रास्ते अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही है। सूचना के आधार पर एएसआई हरीश झा को पुलिस बल के साथ एसएस कॉलोनी भेजा गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...