Gaya News: एसएफसी पर सहकारी समितियों का 78.82 करोड़ बकाया
गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: जिले में एसएफसी पर सहकारी समितियों का 78.82 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान नहीं होने से समितियों की कार्यशील पूंजी फंस गई है और बैंक ऋण का ब्याज लगातार बढ़ रहा है। किसानों से धान खरीदकर उसकी मिलिंग के बाद बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) उपलब्ध कराने वाली जिले की पैक्स समितियों और व्यापार मंडलों की आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में एसएफसी को चावल उपलब्ध कराने के बावजूद सहकारी समितियों का करीब 78 करोड़ 82 लाख रुपये भुगतान लंबित है। दी मगध को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष विनय कुमार यादव और उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिले में पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से एसएफसी को एक लाख 16 हजार 182.128 मीट्रिक टन सीएमआर उपलब्ध कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.