Gaya News: एमआईएस के अर्णव आरएमओ के लिए चयनित
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी के दसवीं कक्षा के छात्र अर्णव यश यादव का प्रतिष्ठित रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आरएमओ) के लिए चयन हुआ है। नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथमेटिक्स के बैनर तले भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित इस ओलंपियाड के लिए चयनित होकर अर्णव ने विद्यालय और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि अर्णव का उत्कृष्ट गणितीय कौशल और प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। यह उपलब्धि उसे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आयुष कुमार ने गणित ओलंपियाड की अर्हता परीक्षा में हासिल किए 51 अंक उन्होंने अर्णव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.