गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: परैया थाना क्षेत्र के नौआ बिगहा गांव में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आरोपी जुलूस मांझी को गिरफ्तार कर लिया। वह स्व. नरेश मांझी के पुत्र हैं। पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर जुलूस मांझी की गिरफ्तारी की गई थी। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...