गया, अगस्त 16 -- Gaya News: अलीगंज में रविवार को नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 30 मरीजों ने पहुंचकर उपचार का लाभ उठाया। डॉ. राम नरेश प्रसाद ने मरीजों की जांच कर एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार किया। उन्होंने बताया कि इस पद्धति में शरीर के विभिन्न दबाव बिंदुओं पर उचित तरीके से दबाव देकर उपचार किया जाता है। शिविर में कमर, घुटना, कंधा और एड़ी दर्द, गैस, सर्वाइकल व स्पॉन्डिलाइटिस सहित अन्य समस्याओं से परेशान मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने मरीजों की समस्या के अनुसार उपचार देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी। नि:शुल्क उपचार मिलने पर मरीजों ने प्रसन्नता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...