गया, अगस्त 17 -- Gaya News: नगर पंचायत डोभी के अमारूत-सेवईचक गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर एकाह रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पंडित आचार्य जनेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद 24 घंटे के संकल्प के साथ श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों का पाठ शुरू किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रामबरत सिंह, अर्जुन अग्रवाल, रेवती रमण, राकेश सिंह, सुदामा लाल, संजय समेत अन्य श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...