गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: एएनएम स्कूल, टिकारी में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही नहीं रहने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को एसडीएम प्रवीण कुंदन स्कूल पहुंचे। उन्होंने किचेन और भंडार कक्ष का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेस में छात्राएं खाना खा रही थीं। एसडीएम ने छात्राओं को परोसे जा रहे पके चावल और दाल समेत अन्य भोजन को देखा। चावल की गुणवत्ता संतोषजनक प्रतीत नहीं होने पर उन्होंने चावल का पैकेट मंगवाकर उसकी जांच की। भंडार कक्ष में रखे चावल को भी परखा। इस दौरान छात्राओं से भोजन के बारे में पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एमडीएम की गुणवत्ता व स्वच्छता पर सवाल, निरीक्षण में मिलीं खामियां चावल की गुणवत्ता पर असंतुष्टि जताते हुए एसडीएम ने कहा कि मिड-डे मील में भी इतना मोटा...