Gaya News: एआई युवाओं के लिए अवसर और नवाचार का नया माध्यम : डॉ. प्रेम
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को माडनपुर बाइपास रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को युवाओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने युवाओं से संवाद करते हुए एआई की बढ़ती भूमिका और इससे जुड़े करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य और नई पीढ़ी के सपनों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, बैंकिंग, परिवहन और प्रशासन समेत विभिन्न क्षेत्रों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एआई मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि क्षमताओं को बेहतर बनाने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : शिक्षकों के लिए फ्यूचर यूनिवर्सिटी में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.