Gaya News: उपला के ढेर से निकले सांप ने आठ वर्षीय बच्चे को डंसा, मौत
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: गुरपा थाना क्षेत्र के धोवाटांड़ गांव में शुक्रवार की शाम सांप के डसने से सिद्धेश्वर प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। खाना खाने के दौरान बरामदे में रखे उपले से निकला सांप ने बच्चे को डस लिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि सिद्धेश्वर प्रसाद का पुत्र अनुराज (8) शुक्रवार की शाम घर के बरामदे में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान बरामदे में रखे उपला के ढेर से अचानक सांप निकला और बच्चे को डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्चे को डसने के बाद सांप उसी उपले के ढेर में जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया।सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.