Gaya News: ई- निबंधन व्यवस्था के लिए करें प्रचार-प्रसार को लेकर
गया, अगस्त 26 -- Gaya News: गया जी। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई। डीएम शशांक शुभंकर ने ई-निबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि ई-निबंधन व्यवस्था के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी निबंधन कार्यालयों में निबंधन कार्य सुचारू रूप से संचालित होने संबंधी स्पष्ट व प्रमुख स्थान पर बोर्ड लगाया जाए। प्रचार प्रसार के जरिए निबंधन प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति को दूर करना है। डीएम ने सभी सभी निबंधक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ई- निबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए आम नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी व निर्बाध निबंधन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Kishanganj ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.