गया, जुलाई 8 -- Gaya News: शहर के पंचायती अखाड़ा निवासी जमीन कारोबारी इश्तियाक अहमद हत्याकांड के 45 दिन बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इंसाफ की मांग को लेकर बुधवार की शाम बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और न्याय मार्च निकाला। मृतक के घर से निकला न्याय मार्च पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट और किरण सिनेमा होते हुए टावर चौक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियां और कैंडिल लेकर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने इश्तियाक अहमद हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा देने, सभी नामजद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और शहर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग की। परिजनों ने मांगा जल्द न्याय

मृतक के परिवार की भागीदारी मार्च में मृतक की मां, भाई अतीक अहमद, एखलाक अहमद और शाहनवाज हुसैन समेत बड़ी...