Gaya News: इमामगंज सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में कार्य कर रहे डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ मारपीट
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: इमामगंज सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में निजी तौर पर डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत धनंजय कुमार के साथ शनिवार को पड़रिया गांव के पास मारपीट की घटना सामने आई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धनंजय कुमार बांकेबाजार मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान पड़रिया गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना को लेकर धनंजय कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.