Gaya News: इमामगंज में 5.28 लाख की लूट में बाइक सवार तीन युवकों की तलाश
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: इमामगंज में सीमेंट कंपनी के कलेक्शन कर्मचारी से 5.28 लाख रुपये की लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार तीन युवकों की तलाश में जुटी है। वहीं, एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच तेज कर दी गई है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए इंटेलिजेंस और एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। रविवार को इमामगंज कृषि फार्म के पास स्टेट हाईवे-69 पर दिनदहाड़े लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था। श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के कलेक्शन कर्मचारी अभिषेक कुमार और आनंद कुमार डुमरिया बाजार से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनसे 5.28 लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
लूट के बाद पुलिस की कार्रवाई इंटेलिजेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.