गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के लोकना चक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोकना चक गांव में छापेमारी कर दोनों को घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...