गया, जुलाई 15 -- Gaya News: इमामगंज पुलिस ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के पास से अवैध रूप से बालू डंप करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोरहर नदी से अवैध बालू का उत्खनन कर इमामगंज में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर में डंप किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की रेकी कर रहा एक बालू माफिया पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त उसकी बाइक भी जब्त कर थाना लाई गई है। मामले में माइनिंग विभाग के माध्यम से प...