Gaya News: इमामगंज में प्रेम प्रसंग में प्रेमियों ने महिला की हत्या कर शव को कुआं में फेंका, प्रेमी संग तीन पकड़ाया
गया, जुलाई 18 -- Gaya News: इमामगंज थाने के मुसन टांड गांव के पास बधार के कुएं से गुरुवार को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने 12 घंटे बाद शव की पहचान कर ली है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का पति मद्रास में मजदूरी करता है। एसडीपीओ धीरज कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सुनीता देवी बढ़ीखाप गांव के रंजय यादव की पत्नी थी। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। बताया कि गांव के ही उदय यादव और बंधु उर्फ राकेश कुमार के साथ कई साल से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपित संतोष कुमार के साथ महिला का जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा है。 यह भी पढ़ें- बीवी ने आशिक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.