Gaya News: इमामगंज में दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को चोरों ने अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी कर ली। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही गांव निवासी प्रवेश कुमार बभंडीह गांव में किसी काम से आए थे। वहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। वहीं, कादिरगंज गांव निवासी रौशन कुमार की बाइक घर के पास गौशाला में खड़ी थी, जिसे चोर ले भागे। दोनों बाइक मालिकों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाइक चोरी होने की दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.