गया, अगस्त 6 -- Gaya News: इमामगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को रानीगंज रोड पर वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक क्रेटा कार से 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। प्रभारी एसडीपीओ अब्दुर रहमान दानिश ने प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि रांची से भारी मात्रा में विदेशी शराब क्रेटा कार से इमामगंज के रास्ते हाजीपुर (वैशाली) ले जाई जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में रानीगंज रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।गिरफ...