गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: इमामगंज बाजार में जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। बाजार की मुख्य सड़कों पर ऑटो और टोटो की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। डुमरिया मोड़ और कोठी मोड़ के आसपास दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। सड़क के दोनों किनारे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन की जगह कम पड़ जाती है और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम के कारण बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यवसायियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी जाम के बीच रास्ता बनाने में परेशानी होती है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़कें वाहन खड़ा करने के लिए नहीं ...