Gaya News: इमामगंज के सड़क हादसे में घायल मजदूर की सिलिगुड़ी में हृदय गति रुकने से मौत
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के पकरी गुरिया गांव निवासी मजदूर अशोक कुमार (50) की सिलिगुड़ी में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे छोटू कुमार ने बताया कि अशोक पिछले करीब दस वर्षों से आरएमसी नामक कंपनी में गाड़ी चलाते थे। 20 अक्टूबर को गाड़ी चलाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हो गया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम हालांकि, 24 अक्टूबर को अचानक हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.