Gaya News: इमामगंज के बतसपुर में साप्ताहिक बाजार शुरू विधायक दीपा कुमारी ने किया उद्घाटन
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के बतसपुर गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर साप्ताहिक बाजार की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक दीपा कुमारी ने बाजार का उद्घाटन किया। बाजार शुरू होने से ग्रामीणों को खरीद-बिक्री की सुविधा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इस बाजार में पशु हाट के साथ रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी उपलब्ध होगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को खरीदारी और व्यापार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों को भी अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थानीय बाजार मिलेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर हम पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूबी देवी, पूर्व मुखिया झकसू भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.