गया, जुलाई 19 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के गेवलगंज गांव में शनिवार रात बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी रवि कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम जरूरी काम से पूरे परिवार के साथ ससुराल गए थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे का ताला, गोदरेज और बक्से भी टूटे हुए थे। जांच करने पर 30 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवर गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल इमामगंज थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चोरों की पहचान के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज क...