Gaya News: इमामगंज के अवधेश पटेल और श्रीकांत प्रसाद बने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष
गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: इमामगंज के जदयू नेता अवधेश पटेल और श्रीकांत प्रसाद को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेताओं को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर इमामगंज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। बधाई देने वालों में नागेंद्र प्रसाद, सुमन कुमार, ओम केडिया, सर्वेश कुमार और वासदेव शर्मा समेत कई लोग शामिल हैं। लोगों ने कहा कि दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से इमामगंज में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.