Gaya News: इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने चलाया पौधारोपण अभियान, 39 कामिनी के पौधे लगाए
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: इनर व्हील क्लब ऑफ गया की ओर से मंगलवार को शहर के खेल परिसर स्थित तीरंदाजी क्लब में प्रथम चरण का पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीरंदाजी क्लब के करीब 50 विद्यार्थियों और क्लब की पांच सदस्यों ने मिलकर 39 कामिनी (ऑरेंज जैस्मिन) के पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण और वृक्षों के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। पौधरोपण के बाद क्लब की ओर से तीरंदाजी क्लब के सभी विद्यार्थियों के बीच बिस्कुट और फ्रूटी का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष आभा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.