Gaya News: इंडिगो की नियमित उड़ान से गयाजी एयरपोर्ट पहुंचे सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के सारण से मौजूदा लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान से दिल्ली से गयाजी पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे गयाजी एयरपोर्ट के पोर्टिको एरिया में आगमन पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से सांसद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के पेमा गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सांसद शाम करीब चार बजे वापस गयाजी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता-गयाजी-दिल्ली की नियमित उड़ान से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सांसद के आगमन और प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। (ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.