Gaya News: आहर में डूबने से वृद्ध व्यक्ति की मौत
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के सीमारू गांव स्थित छोटकी आहर गंगहर में शुक्रवार को डूबने से 65 वर्षीय विजय पासवान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, विजय पासवान खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वह आहर के गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान आहर में उनका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.