गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: डोभी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में 60 वर्षीय राजू मांझी नामक व्यक्ति की मौत आहर में डूबने से शनिवार को हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध राजू मांझी सुबह में शौच के लिए भलुआ आहर के पास गया था। जिसके नहीं लौटने पर परिजनों द्धारा काफी खोजबीन किया गया परंतु वह नहीं मिले। शाम में कुछ लोगों ने आहर में शव छापलाए हुए देखा तो काफी मशक्कत करके लोगों ने शव को आहर से बाहर निकाला। इधर सूचना पर पहुंची डोभी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया को भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार और पंचायत समिति सदस्य देवानंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित के परिवार को सांत्वना दिया और मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार का चेक दिया।

हिंद...