गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: आमस की सांवकला पंचायत के महापुर, छोटकी सांव और खैराखुर्द वार्ड में आशा कार्यकर्ता की बहाली को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। मुखिया चम्पा देवी की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में ग्रामीणों और अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके बाद सीएचसी के अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदन लिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि महापुर से 16, छोटकी सांव से 14 और खैराखुर्द से आठ आवेदन मिले हैं। आवेदनों की जांच के बाद एक सप्ताह में मेरिट लिस्ट जारी होगी। उन्होंने कहा कि बहाली प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...