Gaya News: आरपीएफ ने झारखंड से बिहार लाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ नालंदा के युवक को दबोचा
गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: आरपीएफ कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो से अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां निवासी पिन्टू कुमार है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि एएसआई ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जवान जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। उसके लाल झोले से ब्लेंडर्स प्राइड की 750-750 एमएल की तीन बोतलें मिलीं। शराब की कुल मात्रा 2250 एमएल और कीमत 4350 रुपये है। युवक ने शराब बिहार में अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। जब्त शराब व युवक को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.