Gaya News: आमस सीएचसी के पूर्व लैब टेक्नीशियन के निधन से शोक
गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व लैब टेक्नीशियन समीउर्रहमान का रविवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह वर्तमान में मगध मेडिकल अस्पताल सह कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में कार्यरत थे। वह शेरघाटी के काजी मोहल्ला के निवासी थे। उनके निधन पर एमओआईसी डॉ. महेश प्रसाद, हेल्थ मैनेजर अरुण कुमार, बीसीएम मिथलेश रवि, अकाउंटेंट गौरव कुमार, अजीता मिश्रा, रोबिन सिंह, रौशन गुप्ता, वसीम अकरम, दीपु सिंह और आबिद इमाम ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि समीउर्रहमान कुशल स्वास्थ्यकर्मी के साथ मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे। कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.