गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: सेवा ही संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत थीम पर मंगलवार को सांव स्थित बीआरसी में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सीआरसी स्तर से चयनित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीआरपी उमेश कुमार ने बताया कि सीआरसीसी टुन्ना यादव, अवधेश कुमार, महेंद्र दास, अक्षय सिंह और शमशाद आलम की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा एक से पांच में प्राथमिक विद्यालय बनकट-1 की शिवानी कुमारी का भाषण और इसी विद्यालय के गुलशन कुमार का चित्रकला में चयन हुआ। कक्षा छह से आठ में मिडिल स्कूल श्यामनगर नीमा की माही सिंह भाषण और मिडिल स्कूल सुग्गी की ज्या कुमारी चित्रकला में चयनित हुईं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा कक्षा नौ से 12 में महुआवां उत्क्रमित हाईस्कूल की सोनाली कुमारी भाषण और ...