Gaya News: आमस में बालू लोड ट्रैक्टर जब्त
गया, अगस्त 1 -- Gaya News: आमस थाना पुलिस ने शनिवार को बाजितपुर गांव के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी है। नदी से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चोरी की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने जीटी रोड सहित ग्रामीण इलाकों में जांच अभियान तेज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.