Gaya News: आमस में जर्जर पुल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गया, अगस्त 13 -- Gaya News: आमस की अकौना पंचायत के कोरमथु, सुपाई, श्यामनगर नीमा समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले जर्जर पुल का गुरुवार को जिले से आई तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। जेई धर्मराज कुमार और रौशन कुमार ने पुल की भौतिक स्थिति का जायजा लेने के साथ आवश्यक मापी भी की। अधिकारियों ने बताया कि पुल का माप और उसकी वर्तमान स्थिति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर पुल की मरम्मत या नए पुल के निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार अपर मोरहर नहर पर वर्ष 1962 में बने इस पुल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पुल का निचला हिस्सा टूटकर गिर रहा है और सरिया भी बाहर निकल आया है। ग्रामीणों ने पुल की तत्काल मरम्मत और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.