गया, अगस्त 20 -- Gaya News: बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत आमस प्रखंड परिसर में गुरुवार को सुधा प्रोडक्ट काउंटर का उद्घाटन बीडीओ नीरज कुमार राय ने किया। यहां प्रखंड के लोगों को सुधा दूध से रसगुल्ला, दूध, दही, पनीर, लस्सी, घी, पांचाली मिठाई समेत सभी प्रकार की सामग्रियां मिलेगी। संचालक अशोक कुमार ने बताया कि सभी प्रोडक्ट निर्धारित रेट में मिलेगा। प्रखंड में सुधा प्रोडक्ट के काउंटर खुलने से लोगों में खुशी है। इससे पूर्व यहां के लोगों को सुधा दूध से बने प्रोडक्ट खरीदने शेरघाटी जाना पड़ता था। मौके पर नन्दू, रंजय, राजेंद्र यादव, एसआई अशोक कुमार, कपिल पासवान, रंजीत गुप्ता, दीपक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...