Gaya News: आमस थाने के 8 एएसआई बने एसआई, डीएसपी ने लगाए स्टार
गया, सितम्बर 24 -- Gaya News: आमस थाने में पदस्थापित आठ एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति मिली है। गुरुवार को थाने में आयोजित कार्यक्रम में शेरघाटी एसडीपीओ संदीप कुमार ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को दायित्व और कर्तव्यों का पाठ भी पढ़ाया। एसडीपीओ ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुलिसिंग बड़ी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया के दौर में संयमित रहकर काम करना जरूरी है। किसी निर्दोष को जेल न जाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी निष्पक्ष काम करना ही असली पुलिसिंग है।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि अभय कुमार, बजरंगी सिंह, मुकेश कुमार, भीम पासवान और संजीव कुमार एएसआई से एसआई बने हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News 30 एएसआई बने एसआई, पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजे नए स्टार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.