Gaya News: आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता देने का मिला प्रशिक्षण
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: आईआईएम बोधगया में शनिवार को सीपीआर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संस्थान की सीएसआर कमेटी प्रगति की पहल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेडिवर्सल हेल्थकेयर और संस्थान के चिकित्सा केंद्र धन्वंतरि के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने मैनिकिन पर छाती दबाने की तकनीक का अभ्यास कराया। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के दौरान घबराहट पर काबू पाने और टीम के साथ समन्वय बनाकर जरूरतमंद की मदद करने के तरीके बताए। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.