Gaya News: आकर्षक रही बच्चों की तिरंगा यात्रा
गया, अगस्त 11 -- Gaya News: आमस के अकौना मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में बच्चों ने दर्जनों फीट लंबे तिरंगे के साथ गांव की विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। शिक्षक मोहम्मद अली ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा अकौना गांव गूंज उठा। शिक्षक भी हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान गांव में देशभक्ति का माहौल बना रहा। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी इसमें भाग लिया और यात्रा की सराहना की। मौके पर मिर्जा आफताब वारसी, जाकिर अहमद, मोनिका रानी, शबनम परवीन, बेबी नाज, आशा कुमारी, मोहम्मद अली व नगमा परवीन मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Gonda News: सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.