Gaya News: आईसीडीएस के निदेशक ने इमामगंज के आंगनबाड़ी केन्द्र बेदौली का किया निरीक्षण
गया, जुलाई 8 -- Gaya News: समेकित बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. प्रीति ने बुधवार को इमामगंज पहुंचकर नौडीहा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-41 बेदौली का औचक निरीक्षण किया। निदेशक के आने की सूचना मिलते ही बाल विकास परियोजना कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति रही। सेविकाएं अपने-अपने केंद्रों को व्यवस्थित कर बच्चों को पढ़ाने में जुट गईं। बताया जाता है कि बेदौली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित संचालन नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों के माध्यम से पूर्व पंचायती राज मंत्री डॉ. भीम सिंह को मिली थी। उनके निर्देश पर निदेशक ने स्वयं केंद्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि निरीक्षण के दौरान क्या कमियां मिलीं, इसकी जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी गई है। निरीक्षण के बाद निदेशक के लौटने पर सेविकाओं और परियोजना कार्यालय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.