Gaya News: आईजी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के शिविर का किया उद्घाटन
गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से चांद चौरा-विष्णुपद रोड स्थित पीएनबी के सामने नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आईजी का स्वागत किया। आईजी ने कहा कि सेवा भाव मानव जीवन की बड़ी विशेषता है। जरूरतमंदों और तीर्थयात्रियों की नि:स्वार्थ सेवा सामाजिक दायित्व है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि शिविर में पानी, बिस्किट, चाय समेत विभिन्न व्यंजन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से पिंडदानियों की सेवा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.