Gaya News: आईआईएम बोधगया को स्क्रैप बिक्री से हुई 6.54 लाख की कमाई
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित परिसर बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान 6.0 चलाया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत अनुपयोगी वस्तुओं के निस्तारण, ई-वेस्ट प्रबंधन, कार्यालयी रिकॉर्ड के रखरखाव और उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत संस्थान ने शुक्रवार को एमएसटीसी के माध्यम से पुराने स्क्रैप की बिक्री कर 6.54 लाख रुपये अर्जित किए। वहीं, बेकार कार्टन और अन्य अनुपयोगी सामान हटाकर करीब 1600 वर्गफुट जगह खाली कराई गई। ई-वेस्ट का निस्तारण अधिकृत रिसाइक्लर के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया। इससे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिली। अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.