Gaya News: अस्पताल में गंदगी देख भड़के एसडीओ, सुधार का दिया निर्देश
गया, सितम्बर 29 -- Gaya News: शेरघाटी एसडीओ जतिन कुमार ने मंगलवार को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में गंदगी देख एसडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेश कुमार को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल भवन में आवश्यक रंग-रोगन कराने और पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखने को कहा। एसडीओ ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल की असुविधाओं और त्रुटियों को दस दिनों के अंदर दूर करने का सख्त निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.